व्यापारियो के विवाद से रुकी मण्डी की खरीदी किसान हुए परेशान

 व्यापारियो के विवाद से रुकी मण्डी की खरीदी किसान हुए परेशान
मुलताई। बुधवार कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के विवाद से किसानो की खरीदी रुक गई। व्यापारियों द्वारा खरीदी में हुए विवाद से आपस में जमकर विवाद हुआ जिससे किसान परेशां हुए। मंडी सचिव के नही होने से महिला मंडी कर्मियों द्वारा व्यापारियों से हाथ जोड़कर खरीदी करने का निवेदन किया गया लेकिन इसके बावजूद व्यापारी टस से मस नही हुए..किसानो ने बताया कि व्यापारियों द्वारा हमेशा मनमानी की जाती है जिससे समयावधि में खरीदी नही होने से किसानो को मुलताई मंडी में रात तक परेशान होना पड़ता है। व्यापारी संतोष अग्रवाल एवम् नमन अग्रवाल ने बताया की वे 1 बजे दोपहर खरीदी करने मंडी पंहुचे लेकिन विलम्ब से आए व्यापारी सन्तोष कैलाश अग्रवाल द्वारा विवाद किया गया। इधर। व्यापारी सन्तोष कैलाश अग्रवाल ने बताया की जब तक सब व्यापारी मण्डी में नही आए खरीदी चालू नही की जा सकती। बाद में मंडी कर्मचरियों की समझाइश पे खरीदी चालू की गई। इस दौरान किसान परेशान होते रहे।

Source : Agency

15 + 15 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]